रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9.30 बजे वे मोवा स्थित सतनाम भवन पहुंचेंगे। इसके बाद 10.55 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय जाएंगे, जहां उन्हें विभिन्न विभागीय बैठकों में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे वे रायपुर से बिलासपुर के बोदरी के लिए रवाना होंगे और वहां मुख्य न्यायधीश के आवास पर जाएंगे। उसके बाद करीब शाम 7 बजे सीएम साय रायपुर वापस लौटेंगे।
सहयोग केंद्र में मंत्री टंकराम वर्मा सुनेंगे समस्या
भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज और कल सहयोग केंद्र लगाया जाएगा। इस केंद्र में कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति रहेगी। पहले दिन यानी आज मंत्री टंकराम वर्मा आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण करेंगे। वे दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों की समस्या सुनेंगे। वहीं कल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जनता की परेशानियों को सुनेंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी। आम जनता और पार्टी कार्यकर्ता दोनों ही इस सहयोग केंद्र में अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन कर सकेंगे।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
अभनपुर-कुरुद नई रेल लाइन पर होगा हाई-स्पीड ट्रायल
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत नवनिर्मित अभनपुर-कुरुद ब्रॉड गेज लाइन पर ट्रेनों के परिचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। बुधवार 18 फरवरी को इस नवनिर्मित रेल खंड पर कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी दक्षिण पूर्व सर्कल, कोलकाता द्वारा स्पीड ट्रायल (गति परीक्षण) किया जाएगा। ये ट्रायल रन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा, इसमें अभनपुर रेलवे स्टेशन से कुरुद रेलवे स्टेशन के बीच नई ब्रॉड गेज लाइन पर स्पेशल ट्रेन के माध्यम से ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा मानकों की जांच उच्च गति पर की जाएगी।
राज्य उपभोक्ता आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वास 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन रायपुर के पंडरी पुराना बस स्टैंड स्थित आयोग के कार्यालय में रखा गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग के अधिकारी एवं न्यायमूर्ति उपभोक्ता मामलों के त्वरित निराकरण, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा हाल ही में पारित महत्वपूर्ण आदेशों के संबंध में चर्चा करेंगे।
आज से चित्रकोट महोत्सव-2026 का होगा आयोजन
विश्व प्रसिद्ध और एशिया के नियाग्रा के नाम से विख्यात चित्रकोट जलप्रपात के तट पर आगामी 18 फरवरी से दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। राज्य शासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से आयोजित इस भव्य महोत्सव का उद्घाटन 18 फरवरी को संध्या 4 बजे चित्रकोट जलप्रपात ग्राउंड में होगा। यह आयोजन बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर चमकाने का सुनहरा अवसर साबित होगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments