डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन सी दाल मानी जाती है फायदेमंद? जानें

डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन सी दाल मानी जाती है फायदेमंद? जानें

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से यंगस्टर्स भी डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज की वजह से लोग कम उम्र में ही कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। डायबिटीज से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आयुर्वेद (Ayurveda) और डॉक्टर्स का मानना है कि सारी बीमारियों (Diseases) का इलाज दाल में छिपा है। ऐसे में एम्स के डॉक्टर अमरिंदर सिंह मल्ही से जानेंगे कि कौन सी दाल डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। 

1. मसूर दाल

मसूर दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो से मीडियम होता है। इसके साथ ही ये घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है जो भोजन के बाद शुगर स्पाइक कम करने में मदद करता है।

2. मूंग दाल 

यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे हल्की और पचाने में आसान मानी जाती है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और इंसुलिन रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

3. चना दाल 

चना दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) काफी कम (लगभग 8) होता है, जो इसे शुगर के मरीजों के लिए वरदान बनाता है। यह शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करती है।

4. उड़द दाल 

यह दाल ऊर्जा का अच्छा स्रोत है और हड्डियों के लिए भी अच्छी मानी जाती है। इसे सीमित मात्रा में और बिना ज्यादा तेल-मसाले के पकाकर खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। 

इन बातों का रखें ध्यान?

दाल को रिफाइंड कार्ब्स जैसे सफेद चावल के साथ बड़ी मात्रा में न लें। 

बेहतर कॉम्बिनेशन: मल्टीग्रेन रोटी, ब्राउन राइस, या मिलेट्स के साथ इसका सेवन करें। 
घी/तड़के में अत्यधिक तेल से बचें। 
अंकुरित और छिलके वाली दालें ज्यादा लाभकारी मानी जाती है।

डॉक्टर की राय

डायबिटीज के मरीजों के लिए दालें प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन सोर्स हैं। सही मात्रा और संतुलित प्लेट के साथ दालें ब्लड शुगर नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments