सुबह की ये हेल्दी ड्रिंक सेहत को रखेगी दुरुस्त,जानें सेवन का सही तरीका

सुबह की ये हेल्दी ड्रिंक सेहत को रखेगी दुरुस्त,जानें सेवन का सही तरीका

व्यस्त जीवनशैली में छोटी-छोटी आदतें सेहत को लंबे समय तक फिट रख सकती हैं. ऐसे में सुबह की एक साधारण लेकिन बहुत प्रभावी ड्रिंक वेलनेस रूटीन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकती है। एक्सपर्ट ऐसे ही एक हेल्दी ड्रिंक के सेवन की सलाह देते हैं, जो सौंफ, आजवाइन और दालचीनी के मिश्रण से तैयार होता है. नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, सुबह की एक साधारण लेकिन प्रभावी ड्रिंक है सौंफ, अजवाइन और दालचीनी का मिश्रण, जिसे गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है. यह घरेलू नुस्खा धीरे-धीरे पूरी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करता है.

इस तरह से बनाए ये ड्रिंक

इस ड्रिंक को बनाने का तरीका बहुत आसान है. रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच अजवाइन और एक छोटा टुकड़ा दालचीनी डालकर भिगो दें. सुबह उठकर इसे हल्का गुनगुना करें और छानकर धीरे-धीरे पी लें. खाली पेट इस पानी को पीने से दिन की शुरुआत तरोताजा हो जाती है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

नियमित सेवन से पेट हमेशा हल्का रहता है

इस मिश्रण के कई फायदे हैं. सबसे पहले, यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। सौंफ गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी से राहत देती है, अजवाइन पेट की मरोड़ और कब्ज दूर करती है, जबकि दालचीनी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है. नियमित सेवन से पेट हमेशा हल्का रहता है और भूख ठीक से लगती है. इसके अलावा, यह ड्रिंक शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में सहायक है. इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है.

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर

दालचीनी और सौंफ दोनों ही एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर हैं, जो शरीर की सूजन कम करती हैं और इम्युनिटी बढ़ाती हैं. महिलाओं के लिए यह ड्रिंक खासतौर पर फायदेमंद है. यह हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द को कम कर सकता है। साथ ही यह त्वचा के लिए भी अच्छा है। इसके नियमित सेवन से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है, मुंहासे कम होते हैं, और त्वचा साफ-सुथरी दिखती है.

मन के लिए भी यह फायदेमंद है। सौंफ और अजवाइन का हल्का सुगंधित स्वाद तनाव कम करता है और पूरे दिन मन तरोताजा रहता है. दालचीनी मस्तिष्क को सक्रिय रखने में सहायक होती है.

हालांकि, अगर किसी तरह की एलर्जी है तो सेवन से पहले आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments