सारंगढ़ बिलाईगढ़ : जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सारंगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम दहिदा में एक पोकलेन मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश और खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को गठित संयुक्त अमले ने ग्राम दहिदा के नदी तट पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी किनारे अवैध रूप से रेत उत्खनन की गतिविधियां संचालित होने के संकेत मिले।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
मौके पर मौजूद पोकलेन मशीन, जिसका सीरियल नंबर एसपी 20-57914 बताया गया है, को नियमों के उल्लंघन के आधार पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई करते हुए कब्जे में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध उत्खनन से नदी तटों की संरचना को नुकसान पहुंचता है और पर्यावरणीय संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में लगातार निगरानी और औचक निरीक्षण की रणनीति अपनाई जा रही है। जब्त की गई मशीन को ग्राम दहिदा के कोटवार की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई पूर्ण की जा सके।
राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध जिले में जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध उत्खनन की जानकारी मिले, तो तत्काल संबंधित विभाग या जिला प्रशासन को सूचित करें। कलेक्टर कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, जिले के संवेदनशील नदी तटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई को प्रशासन की सतत अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और वैध खनन व्यवस्था को सुनिश्चित करना है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments