रायपुर : राजधानी रायपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और सूदखोरी के आरोपी रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।यह गिरफ्तारी साल 2019 के एक पुराने मामले में जारी स्थायी वारंट की तामिली के तहत की गई है। 16 फरवरी 2026 को पुलिस ने इस वारंट पर अमल करते हुए रोहित को हिरासत में लिया और कागजी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
सुप्रीम कोर्ट से मिली थी आंशिक राहत
रोहित तोमर पिछले कई महीनों से फरारी काट रहा था। हाल ही में उसे सुप्रीम कोर्ट से उन चार मामलों में गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक (Stay) मिली थी, जो पुरानी बस्ती थाने में जून-जुलाई 2025 के दौरान दर्ज हुए थे। हालांकि, शीर्ष अदालत की यह राहत केवल उन्हीं विशिष्ट मामलों तक सीमित थी।
कोतवाली पुलिस ने इसी कानूनी बारीकी का फायदा उठाते हुए साल 2019 के पुराने मामले (वारंट) में उसे दबोच लिया।
तोमर ब्रदर्स: आतंक की लंबी फेहरिस्त
रायपुर में ‘तोमर ब्रदर्स’ (रोहित और वीरेंद्र तोमर) के खिलाफ अपराधों की एक लंबी सूची है।
पुलिस की सक्रियता और पूछताछ
करीब तीन हफ्ते पहले रोहित तोमर हुलिया बदलकर अपने वकील के साथ पुरानी बस्ती थाने पहुंचा था, जहां पुलिस ने उससे करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी।उस समय सुप्रीम कोर्ट के स्टे के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी, लेकिन कोतवाली पुलिस की इस ताजा कार्रवाई ने उसकी फरारी और कानूनी ढाल को ध्वस्त कर दिया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments