सुकमा : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण 16 फरवरी को पीएमसी सेजेस शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुकमा से सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से किया गया।
सामग्री वितरण केंद्र में परीक्षा शाखा के सहायक कार्यक्रम समन्वयक आशीष राम, केंद्र समन्वयक ई जगदीश्वर राव द्वारा सामग्री वितरण में सहयोग प्रदान किया। गोपनीय सामग्री को केंद्राध्यक्षों द्वारा अलग-अलग पेटियों में सीलबंद कर कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित पुलिस थानों में जमा कराया गया है। परीक्षा अवधि में प्रतिदिन समय-सारणी अनुसार सामग्री पुलिस सुरक्षा में केंद्रों तक पहुंचाई जाएगी। जिले में 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली परीक्षा में हाई स्कूल के 2047 एवं हायर सेकेंडरी के 1434 सहित कुल 3481 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश पर प्रत्येक केंद्र में अन्य विभागों के अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। नकल रोकने हेतु जिला एवं विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन भी किया गया है। पर्यवेक्षकों द्वारा नियमित निगरानी की जाएगी, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
डिप्टी कलेक्टर (परीक्षा नोडल) रवि वर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर. मंडावी वितरण प्रक्रिया पूर्ण होने तक केंद्र में उपस्थित रहे तथा केंद्राध्यक्षों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को अत्यंत संवेदनशील कार्य बताते हुए निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments