आरंग : नगर पालिका परिषद आरंग में पिछले छह महीनों से सामान्य सभा की बैठक न होने के कारण शहर के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। इस प्रशासनिक शिथिलता से नाराज होकर कांग्रेस पार्षदों ने बुधवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अध्यक्ष के नाम एक तीखा ज्ञापन सौंपा है। पार्षदों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 5 दिनों के भीतर बैठक नहीं बुलाई गई, तो वे नगर पालिका स्थित छ.ग. महतारी प्रतिमा के पास उग्र धरना प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
विकास कार्यों पर लगा 'ब्रेक'
कांग्रेस पार्षदों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, पिछले 6 माह से परिषद की बैठक नहीं हुई है। इसका सीधा असर जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं पर पड़ रहा है। बैठक के अभाव में नामांतरण,पेंशन योजना,वार्ड विकास के कार्य जैसे महत्वपूर्ण काम नहीं हो रहे है। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि उन्होंने पहले भी मौखिक और लिखित रूप में बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 23 जनवरी 2026 को पालिका अध्यक्ष द्वारा 10 दिनों के भीतर बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज (18 फरवरी 2026) तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसे जनप्रतिनिधियों और जनता के प्रति प्रशासन की उदासीनता माना जा रहा है।ज्ञापन सौंपने वालों में नेता प्रतिपक्ष शरद गुप्ता (जीतू),पार्षद दीक्षा सूरज सोनकर,खिलावन निषाद,समीर सागीर गोरी और ईश्वर पटेल शामिल हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments