चीन ने तैयार की दुनिया की सबसे तेज चार्ज होने वाली बैटरी,Electric Car को चार्ज करने के समय में आएगी भारी कमी

चीन ने तैयार की दुनिया की सबसे तेज चार्ज होने वाली बैटरी,Electric Car को चार्ज करने के समय में आएगी भारी कमी

नई दिल्‍ली :  भारत सहित दुनियाभर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कई तरह की तकनीक वाली कारों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में दुनियाभर में Electric Cars को भी ऑफर किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की एक निर्माता ने ऐसी बैटरी को तैयार किया है, जिसे चार्ज करने में काफी कम समय लगेगा। किस निर्माता की ओर से किस तरह की खासियत के साथ बैटरी को तैयार किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

चीन ने बनाई सुपर बैटरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की एक निर्माता CATL ने हाल में ही ऐसी बैटरी को पेश किया है, जिसे चार्ज करने में सामान्‍य EV बैटरी के मुकाबले काफी कम समय लगेगा।

क्‍या है खासियत

जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से जिस बैटरी को पेश किया गया है उसे सिर्फ 12 मिनट में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। जिससे सफर के दौरान समय की बड़ी बचत की जा सकती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

नहीं होगा नुकसान

रिपोर्ट्स में यह भी जानकारी दी गई है कि इस बैटरी के साथ कार को 1.5 मिलियन मील चलाने के बाद भी ज्‍यादा नुकसान नहीं होगा। इतना ज्‍यादा चलाने के बाद भी इसकी दक्षता 80 फीसदी तक हो सकती है। इसके लिए इस बैटरी में स्‍मार्ट कूलिंग और सेल्‍फ रिपेयर तकनीक को भी दिया गया है।

कार में आने में कितना समय

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इस तरह की बैटरी को कार में लगाने के लिए कितना समय लग सकता है। लेकिन उम्‍मीद है कि अगले कुछ सालों में इस तरह की बैटरी को कारों में दिया जा सकता है। जिससे कार को बार बार चार्ज करने में लगने वाले समय की बचत की जा सकती है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments