भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया का विजय रथ अभी जारी है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। इसके बाद नीदरलैंड्स ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाज की और 176 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट चटकाए, वहीं शिवम दुबे को भी दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक एक सफलता मिली।
तिलक और सूर्या शुरुआत मिलने के बाद हो गए आउट
इससे पहले जब टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी तो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिर से बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए। ईशान किशन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए, वे केवल 18 रन ही बना सके। कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी शुरुआत मिली, वे रंग में भी दिख रहे थे, लेकिन 28 बॉल पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा भी सस्ते में आउट हुए। वे भी शुरुआत मिलने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 31 रन बनाए। रिंकू सिंह ने आखिरी में आकर तीन बॉल पर 6 रन बनाए और नाबाद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments