असम मिशन पर भाजपा अध्यक्ष हर बूथ पर 50% वोट हासिल करने का रखा लक्ष्य

असम मिशन पर भाजपा अध्यक्ष हर बूथ पर 50% वोट हासिल करने का रखा लक्ष्य

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को असम में विधानसभा चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हर बूथ पर 50 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया।कांग्रेस पर असम को वोट बैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के कारण विपक्षी दल बेचैन है।अपने दो दिवसीय असम दौरे पर नितिन नवीन ने डिब्रूगढ़ में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पन्ना प्रमुखों को संगठन की मजबूती के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

'कांग्रेस का होगा सफाया'

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने राज्य के भाजपा पदाधिकारियों, पन्ना प्रमुखों, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की तथा भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ स्तर तक पार्टी की संरचना को सुदृढ़ करने और संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा,'हम यहां लगातार तीसरी जीत हासिल करने आए हैं। लेकिन मैं सिर्फ साधारण जीत से संतुष्ट नहीं हूं। मैं आपको एक लक्ष्य देता हूं, सभी बूथों से 50 प्रतिशत वोट हासिल करें। इससे कांग्रेस का सफाया हो जाएगा'।

असम विधानसभा के 126 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। वर्तमान में असम विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा की संख्या 64 है, जबकि उसके सहयोगी एजीपी के नौ विधायक, यूपीपीएल के सात और बीपीएफ के तीन विधायक हैं। विपक्ष में कांग्रेस के 26 विधायक, एआइयूडीएफ के 15 और माकपा(एम) का एक विधायक है। एक निर्दलीय विधायक भी हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments