दंतेवाड़ा पुलिस ने गुजरात के जामनगर से वर्क-फ्रॉम-होम फ्रॉड के आरोपी को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा पुलिस ने गुजरात के जामनगर से वर्क-फ्रॉम-होम फ्रॉड के आरोपी को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा  : दंतेवाड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। बचेली थाना क्षेत्र के निवासियों से "लुक कंपनी" के नाम पर वर्क-फ्रॉम-होम टास्क पूरा करने पर राशि डबल करने के लालच में 15 मार्च 2025 से 18 जून 2025 के बीच कुल 7,91,547 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।इस मामले में थाना बचेली में अपराध क्रमांक 29/2025 दर्ज किया गया (धारा 318(4), 111(1)(3) बीएनएस एवं 66(D) आईटी एक्ट)।

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशन, अतिरिक्त एसपी श्री आर.के. बर्मन, एसडीओपी श्री कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन और साइबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर सेल, गीदम एवं बचेली थाने की संयुक्त टीम ने फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग कर 100 से अधिक अकाउंट्स की जांच की।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

इसके आधार पर आरोपी भगद अकरम (पिता: भगद दाउदभाई, निवासी: जामनगर, गुजरात) को जामनगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।टीम में निरीक्षक विजय पटेल (नेतृत्व), निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सिंह, आरक्षक ईश्वर सिंह ठाकुर, जनेन्द्र विश्वकर्मा एवं राजेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दंतेवाड़ा पुलिस लगातार जन जागरूकता अभियान चला रही है। साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए मोबाइल OTP/लिंक शेयर न करें, पार्ट-टाइम जॉब/पैसे डबल स्कीम से सावधान रहें। किसी ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और पुलिस को सूचित करें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments