नई दिल्ली : Netflix ओटीटी का एकमात्र ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिस पर आए दिन नई-पुरानी फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंडिंग में बनी रहती हैं। जिसकी वजह यह है कि सिनेप्रेमी एंटरटेनमेंट के लिए नेटफ्लिक्स को काफी वरीयता देते हैं। मौजूदा समय में नेटफ्लिक्स पर एक 11 साल पुरानी फिल्म टॉप-5 में ट्रेंड कर रही है, जिसको कहानी ऑडियंस को खूब पसंद आई थी। 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ये फिल्म कमर्शियल तौर पर हिट रही थी और अब नेटफ्लिक्स पर डेरा डाले हुए है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर पुरानी फिल्म का कब्जा
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसकी कहानी 1 घंटे 50 मिनट में सिमटी हुई है। फिल्म का निर्माण हिंदी सिनेमा के बड़े प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के बैनर तले हुए था और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। गौर किया जाए इसकी स्टोरी की तरफ तो ये मूवी एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी एक ओवरवेट लड़की से कर दी जाती है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
वह अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं हैं और पत्नी से दूर होना चाहता है। इस बात की भनक जब उसकी वाइफ को लगती है तो वह ससुराल छोड़कर माइके आ जाती है और पति से तलाक लेना चाहती है। शादी टूटने की कगार पर होती है लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि इनके बीच में प्यार उमड़ने लगता है, जो फिल्म की कहानी को और अधिक दिलचस्प बनाता है।
मूवी में अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म दम लगा के हईशा (Dum Laga Ke Haisha) की जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली दम लगा के हईशा फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
आईएमडीबी रेटिंग में भी टॉपर है दम लगा के हईशा
फिल्म दम लगा के हईशा की शानदार कहानी का अंदाजा आप इसकी आईएमडीबी (IMDB) रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आईएमडीबी की तरफ से इस मूवी को 7.5/10 की धांसू रेटिंग मिली हुई है, जो ये बताने के लिए काफी है कि दम लगा के हईशा एक मस्ट वॉच फिल्म है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments