Ramadan 2026:मुस्लिम कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Ramadan 2026:मुस्लिम कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर :  पवित्र माह रमजान की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है। मुस्लिम समाज के लिए यह महीना इबादत, रोजा और आत्म अनुशासन का विशेष समय माना जाता है। पूरे माह रोजेदार दिनभर उपवास रखकर इबादत करते हैं और रात में विशेष नमाज ‘तरावीह’ अदा की जाती है, जिसमें पवित्र कुरान का पाठ किया जाता है। रमजान को ध्यान में रखते हुए साय सरकार ने राज्य के सभी शासकीय मुस्लिम अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पूर्व कार्यमुक्त होने की अनुमति प्रदान की है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए डॉ. सलीम राज ने इसे सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सभी जाति, धर्म, पंथ और समाज की आस्था का सम्मान किया जा रहा है। यह निर्णय सामाजिक सद्भाव और धार्मिक संवेदनशीलता का परिचायक है।

डॉ. सलीम ने आगे कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की सोच का ही प्रतिबिंब है। उन्होंने प्रदेश सरकार के इस फैसले के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे रोजा रख रहे कर्मचारियों को इबादत और पारिवारिक समय के लिए सहूलियत मिलेगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments