नई दिल्ली: भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टोयोटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्द ही नई सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर Toyota Hyryder के नए वर्जन को लॉन्च कर सकती है। इस एसयूवी को लेकर किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Toyoyta Hyryder के नए वर्जन की हो रही तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से जल्द ही टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर के नए वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस नए वर्जन को सात सीटों के साथ ऑफर किया जा सकता है।
हो रही टेस्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले निर्माता की ओर से इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान एसयूवी को हाल में ही देखा गया है। इस एसयूवी को हाल में ही पहाड़ों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
क्या मिली जानकारी
टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसका एक्सटीरियर पांच सीटों वाले वर्जन की तरह ही रखा जा सकता है। जिसमें दो की जगह तीन पंक्ति में सीटों को दिया जा सकता है। इससे गाड़ी के बूट स्पेस में कमी आ सकती है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -जो अपने को नहीं समझ पायें वो लोकतंत्र को क्या समझेंगे?
कितना दमदार इंजन
टोयोटा की ओर से इस एसयूवी को सात सीटों के साथ ऑफर किया जाएगा। लेकिन इसके इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के पांच सीटों वाले वर्जन की तरह ही 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया जा सकता है। जिससे इसे 92.45 पीएस की पावर और 122 से 136 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे भी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जा सकता है।
कैसे होंगे फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के सात सीटों वाले वर्जन में भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है। इसमें भी प्रोजेक्टर एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, ऑटो हेडलाइट, एलईडी टेल लैंप, हाई माउंट स्टॉप लैंप, रूफ रेल, रियर विंडो वाइपर और वॉशर, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट्स, नौ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, आर्किमिस ऑडियो सिस्टम, सात इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ऑटो एसी, रियर एसी वेंट्स, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, पीएम 2.5 फिल्टर, की-लैस एंट्री जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
कब होगी लॉन्च
टोयोटा की ओर से अभी इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसके लॉन्च को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इसे 2026 के आखिर तक भारत में पेश किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला
निर्माता की ओर से हाईराइडर को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। अभी इसे पांच सीटों के साथ ऑफर किया जाता है। लेकिन इसके नए सात सीटों वाले वर्जन को भी इसी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। जिसके बाद इसका मुकाबला Hyundai Alcazar, Tata Safari, MG Hector Plus और Kia Carens Clavis के साथ होगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments