बंगाल में वामपंथी दलों में सीटों के बंटवारे पर अब तक नहीं बन पाई है सहमति

बंगाल में वामपंथी दलों में सीटों के बंटवारे पर अब तक नहीं बन पाई है सहमति

 कोलकाता : वामपंथी दलों में आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर अबतक सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों ने बताया कि माकपा 200 सीटों पर लड़ना चाहती है।फारवर्ड ब्लॉक के लिए 18, भाकपा के लिए 13 व आरएसपी के लिए 12 सीटें छोडऩे की बात कही गई हैं। ये तीनों पार्टियां और सीटें चाहती हैं। दूसरी तरफ इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आइएसएफ) के लिए 31 सीटें छोडऩे की बात कही गई है। आइएसएफ नेतृत्व भी और सीटें चाहता है।

ये भी पढ़े :  मुखिया के मुखारी -जो अपने को नहीं समझ पायें वो लोकतंत्र को क्या समझेंगे?

माकपा की तैयारी शुरू

भाकपा (माले) लिबरेशन को चार सीटें देने की बात कही गई है। वह भी अंतत: इतनी सीटों पर राजी होती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। सूत्रों ने आगे बताया कि यह देखते हुए माकपा फिलहाल अपनी पारंपरिक सीटों पर तैयारियां शुरू करने जा रही हैं, जिन्हें लेकर कोई मतभेद नहीं है।

वहां जल्द प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बीच माकपा नेत्री दीप्शिता धर ने अब तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता का नवीकरण नहीं कराया है, जिसे लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। नवीकरण हर साल एक जनवरी से 31 मार्च के दौरान होता है, हालांकि प्रमुख नेता जनवरी में ही नवीकरण करा लेते हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments