हाई स्कूल नहरगांव में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई,सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

हाई स्कूल नहरगांव में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई,सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : हाई स्कूल नहरगांव में अध्ययनरत कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए शाला विकास एवं प्रबंधन समिति, शालेय परिवार एवं स्कूली बच्चों द्वारा भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवंसमाजसेवी राजेंद्र सिंह राजपूत, हाई स्कूल के प्राचार्य संजय शुक्ला तथा समिति के उपाध्यक्ष नरोत्तम नागेश उपस्थित रहे।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। दीपदान कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को लेखनी (पेन) वितरित कर आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का मूल आधार स्तंभ है। जो जितनी मेहनत और लगन से पढ़ाई करेगा, वह उतनी ही ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को शेष बचे समय में समय-सारणी बनाकर विषयवार तैयारी करने की सलाह दी और शत-प्रतिशत परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया।जनपद सदस्य बबीता सेन ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि वे कड़ी मेहनत कर अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें। वहीं प्राचार्य संजय शुक्ला ने विद्यालय के पूर्व वर्षों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों का उल्लेख करते हुए इस वर्ष भी बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई और विद्यार्थियों को अनुशासन व समर्पण के साथ परीक्षा की तैयारी करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में व्याख्याता शिक्षक चंद्रशेखर साहू, पुष्पांजलि सिन्हा, प्रिया प्रधान, मंजू डहरिया, बाल गोविंद कोसरिया, तुलसीराम आडिल, संगीता शुक्ला, अंशु ध्रुव, सुरेश सिन्हा एवं यशवंत साहू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा दसवीं की छात्राओं ने किया। विदाई के अवसर पर कक्षा दसवीं के छात्रों ने विद्यालय को वाटर केन भेंट कर अपने स्नेह और कृतज्ञता का प्रतीक प्रस्तुत किया। समारोह भावनात्मक माहौल के बीच विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments