भाजपा सरकारों ने जबरन नौ एआइ वीडियो डिलीट कराए - कांग्रेस

भाजपा सरकारों ने जबरन नौ एआइ वीडियो डिलीट कराए - कांग्रेस

नई दिल्ली :  कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया कि केंद्र और राज्यों में भाजपा सरकारों ने उसके नौ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) वीडियो जबरन डिलीट करवा दिए। पार्टी ने इसे नियमों का दुरुपयोग और असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश बताया है।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असहमति की आवाज को दबाने के बजाय देश के हित में काम करना चाहिए। सरकार या भाजपा की ओर से कांग्रेस के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।कांग्रेस की इंटरनेट मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने भारत की एआइ क्षमता को दबाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नरेंद्र मोदी वास्तव में एआइ से डरते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

उन्होंने दावा किया कि इन एआइ वीडियो के कुछ हटाने के आदेश बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे भाजपा -शासित राज्यों में पुलिस द्वारा इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों को भेजे गए, जबकि कुछ सीधे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के तहत इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से आए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments