फाइलों से सड़क तक फैसला: डीएमएफ खर्च पर सीधे सवाल,बैठक में अल्टीमेटम

फाइलों से सड़क तक फैसला: डीएमएफ खर्च पर सीधे सवाल,बैठक में अल्टीमेटम

बलरामपुर : जनपद पंचायत राजपुर के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद, सांसद सड़क सुरक्षा समिति और जिला पशु रोगी कल्याण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम वर्चुअल माध्यम से जुड़े और पिछले वर्ष स्वीकृत कार्यों की प्रगति पर सीधा फोकस रखा। उन्होंने पूछा—कितने काम पूरे हुए, कितने अधूरे हैं और ज़मीन पर असर कितना दिख रहा है।

अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत महत्वपूर्ण कार्यों, आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के अनुमोदन, डीएमएफ मद में प्राप्त राशि और उसके व्यय, चल रहे कार्यों की प्रगति तथा प्राथमिक परियोजनाओं की जानकारी रखी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

बैठक में सड़क सुरक्षा पर मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए—शराब पीकर वाहन चलाने और तेज गति से गाड़ी दौड़ाने वालों पर सख्ती से चालानी कार्रवाई हो। लापरवाही पर ढील नहीं दी जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

बैठक में चिंतामणि महाराज, उद्देश्वरी पैंकरा, शकुंतला पोर्ते, हीरामुनी निकुंज, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय सहित जनपद और नगरीय निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तथा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments