परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : छुरा विकासखण्ड में सर्वप्रथम स्थापित कचना धुरवा महाविद्यालय, छुरा में इक्कीसवां वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह महाविद्यालय परिसर गढ़िहा पारा में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
वहीं कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें छुरा परिक्षेत्र के 21 जातीय समाजाध्यक्षों की विशेष उपस्थिति रही। विविध समाजों के प्रतिनिधियों की सहभागिता ने आयोजन को सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देने वाला बना दिया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है
मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा है, जरूरत है उन्हें उचित मार्गदर्शन और मंच प्रदान करने की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी। साथ ही महाविद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चन्द्राकर, समाजसेवी ब्रम्हानंद साहू , मलेवांचल भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें लोकनृत्य, गीत, नाटक और समूह प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष जितेंद्र साहू, सदस्य तेजस्वी यदु, लवण साहू, अश्वनी साहू, प्राचार्य डॉ. डी.के. साहू, वरिष्ठ प्राध्यापक तरुण निर्मलकर, आर.आर. कुर्रे, पवन कुमार यादव, कैलाश साहू, धनराज ध्रुव, विनोद यादव, प्राध्यापिका निर्मला यादव, आरती साहू, रश्मि ध्रुव, लेकेश्वरी साहू, टिकेश्वर निर्मलकर, छात्रसंघ अध्यक्ष कु. सोनिया साहू, जागृत गिरी गोस्वामी, ज्योति ध्रुव, खेमिन पटेल सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी छात्रसंघ अध्यक्षा कु. सोनिया साहू द्वारा दी गई। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और गरिमा का वातावरण बना रहा। समारोह ने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments