रुवाड़ में गूंजा कंवर पैकरा समाज का वार्षिक सम्मेलन, विधायक जनक ध्रुव ने किया सामुदायिक भवन हेतु 5 लाख रुपए की घोषणा

रुवाड़ में गूंजा कंवर पैकरा समाज का वार्षिक सम्मेलन, विधायक जनक ध्रुव ने किया सामुदायिक भवन हेतु 5 लाख रुपए की घोषणा

समाज की एकता और विकास पर दिया जोर, ग्रामीणों ने किया आत्मीय स्वागत

 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा :  आदिवासी कंवर पैकरा समाज के वार्षिक सम्मेलन में ग्राम रुवाड़ उस समय उत्साह और उल्लास से सराबोर हो उठा, जब क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। समाज के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक जनक ध्रुव ने सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी कंवर पैकरा समाज की सांस्कृतिक विरासत, एकजुटता और सामाजिक भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की संगठित शक्ति ही विकास की असली आधारशिला है। शिक्षा, सामाजिक समरसता और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने युवाओं से आगे बढ़कर समाज के नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने का आह्वान किया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

इस अवसर पर विधायक ने आदिवासी पैंकरा समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा और इससे समाज की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। घोषणा के साथ ही उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।सम्मेलन में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को आवश्यक बताया। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में स्थानीय एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और समाज की एकजुटता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।वार्षिक सम्मेलन ने जहां समाज को एक मंच पर संगठित किया, वहीं विधायक की घोषणा ने विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का संदेश भी दिया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments