पुलिस की तत्परता से ढाई साल की मासूम सुरक्षित परिजनों को मिली!

पुलिस की तत्परता से ढाई साल की मासूम सुरक्षित परिजनों को मिली!

बचेली :- बचेली पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से शुक्रवार को एक ढाई साल की मासूम बच्ची अंकिता भास्कर सकुशल उसके परिजनों को सौंप दी गई। जानकारी के अनुसार भीमा राम भास्कर, निवासी कलेपाल थाना किरंदुल, अपने परिवार के साथ जगदलपुर से लौट रहे थे। बचेली में बस से उतरते समय परिजनों की लापरवाही के चलते बच्ची उनसे बिछड़ गई।बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता नशे की हालत में थे, इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला बच्ची को बस में लेकर आगे चली गई। बच्ची के गुम होने की सूचना मिलते ही बचेली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 


पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बस की जानकारी जुटाकर पड़ापुर के पास बस को रुकवाया। त्वरित कार्रवाई के चलते बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ कर बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।इस सराहनीय कार्य से एक बार फिर बचेली पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता सामने आई है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाही की प्रशंसा की!










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments