आज मनाई जा रही है विनायक चतुर्थी करें ये भव्य आरती, बप्पा बरसाएंगे अपनी कृपा

आज मनाई जा रही है विनायक चतुर्थी करें ये भव्य आरती, बप्पा बरसाएंगे अपनी कृपा

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को 'प्रथम पूजनीय' और 'विघ्नहर्ता' माना गया है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 की फरवरी माह की विनायक चतुर्थी आज के दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। ऐसी मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन  व्रत रखने और विधि-विधान से पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की हर बाधा दूर हो जाती है। लेकिन, गणेश जी की कोई भी पूजा तब तक पूर्ण नहीं मानी जाती, जब तक उनकी भावपूर्ण आरती न की जाए, तो आइए गणेश जी की भाव के साथ आरती करते हैं -

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

॥श्री गणेश जी की आरती॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी ।

माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा ।

लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी ।

कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments