होलाष्टक के दौरान इन सपनों का दिखना बेहद शुभ

होलाष्टक के दौरान इन सपनों का दिखना बेहद शुभ

होलाष्टक की शुरुआत होली से 8 दिन पहले हो जाती है। साल 2026 में होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी से होगी और 3 मार्च को होलाष्टक खत्म होंगे। होलाष्टक का समय शुभ कार्यों के लिए वर्जित होता है लेकिन इस दौरान सपने में कुछ चीजों का दिखना बेहद शुभ माना गया है। इन सपनों को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है और इन सपनों को दिखने पर आपके जीवन में सुधार आ सकते हैं। 

सपनों में भगवान विष्णु को देखना 

होलाष्टक से जुड़ी कथा भगवान विष्णु और भक्त प्रह्लाद से जुड़ी है। माना जाता है कि होलाष्टक के दिनों में ही हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को विष्णु भक्ति छोड़ने को कहा था और प्रह्लाद के न मानने पर उसको मारने की कोशिश की थी। हालांकि, भगवान विष्णु ने अपने भक्त की रक्षा की थी और हिरण्यकश्यप का वध कर दिया था। इसलिए होलाष्टक के दिनों में अगर सपने में आपको भगवान विष्णु दिखते हैं या भक्त प्रह्लाद दिखाई देते हैं तो इसे बहुत शुभ सपना माना जाता है। यह सपना देखने के बाद आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और साथ ही जीवन में आप प्रगति भी करते हैं। 

पीले रंग से होली खेलना 

अगर आप होलाष्टक के दौरान खुद को सपने में होली खेलते देखते हैं तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में शुभता आएगी और दुख और कष्टों से आपको मुक्ति मिलेगी। यह सपना भगवान विष्णु के साथ ही देव गुरु वृहस्पति की कृपा का संकेत भी है। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

सपने में दूसरों को होली खेलते देखना 

सपने में अगर आप दूसरों को होली खेलते देखते हैं तो समझ जाइए कि आपको पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी। यह सपना देखने के बाद भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार आपके जीवन में होता है। साथ ही यह सपना आपके और आपके करीबियों को प्रगति देने वाला भी माना जाता है। 

सपने में पवित्र नदियों का दिखना 

सपने में अगर आप पवित्र और स्वच्छ नदियों को होलाष्टक के दौरान देखते हैं तो ऐसा सपना भी होलाष्टक में देखना शुभता का प्रतीक है। इस सपने के बाद नकारात्मकता आपके जीवन से दूर होती है। करियर और सामाजिक जीवन में आपको शुभ फल मिलते हैं और साथ ही सेहत में भी सुधार होता है। 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments