नासा ने कबूला, सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष मिशन आपदा था

नासा ने कबूला, सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष मिशन आपदा था

नई दिल्ली : नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने 2024 के बोइंग स्टारलाइनर मिशन को ऑफिशियली टाइप A हादसा बताया है। इस मिशन की वजह से एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने तक स्पेस में फंसे रहे। यह एजेंसी का सबसे ऊंचे लेवल का सबसे गंभीर विफलता माना है।

क्या था मिशन का प्लान?

19 फरवरी 2026 की 311 पेज की रिपोर्ट में इस मिशन की कड़ी आलोचना की गई, जिसमें गंभीर टेक्निकल फेलियर और खराब फैसले लेने की वजह से इसकी तुलना चैलेंजर और कोलंबिया हादसों से की गई थी।शुरू में जून 2024 में 8 से 14 दिन के मिशन के तौर पर प्लान किया गया था, लेकिन प्रोपल्शन सिस्टम फेलियर में पांच फेल थ्रस्टर और हीलियम लीक की वजह से मिशन 9 महीने की मुश्किल में बदल गया।

 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

क्या होता है टाइप A मिशन?

टाइप A क्लासिफिकेशन लेबल उन घटनाओं को शामिल किया जाता है, जिनसे मौत, स्थायी विकलांगता या $2 मिलियन से ज्यादा का नुकसान होता है, जो एक बड़े हादसे की संभावना को दिखाता है।

जांच में NASA और बोइंग की सुरक्षा चेतावनियों को नजरअंदाज करने और खराब लीडरशिप फैसलों के लिए आलोचना की गई।

स्टारलाइनर कैप्सूल बिना किसी इंसान के धरती पर लौटा, लेकिन क्रू मार्च 2025 में स्पेसएक्स मिशन पर सुरक्षित वापस आ गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments