डार्क सर्कल्स से चाहिए छुटकारा तो अपनाएं ये आसान घरेलू प्रभावी उपाय

डार्क सर्कल्स से चाहिए छुटकारा तो अपनाएं ये आसान घरेलू प्रभावी उपाय

डार्क सर्कल्स की समस्या आज कल डार्क सर्कल्स एक सामान्य समस्या बन गई है। इसकी मुख्य वजह नींद की कमी होती है, जिससे चेहरे पर थकान और बेजानापन नजर आता है। महिलाएं अक्सर मेकअप के जरिए इन काले घेरे को छिपाने की कोशिश करती हैं, लेकिन कभी-कभी ये इतने गहरे होते हैं कि मेकअप भी काम नहीं करता।यदि आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। यहां हम कुछ पारंपरिक नुस्खों के बारे में चर्चा करेंगे, जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं।

कच्चा आलू

कच्चे आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं। इसमें कैटलॉस नामक एंजाइम पाया जाता है, जो पिग्मेंटेशन को कम करने और सूजन को घटाने में मदद करता है। कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और कॉटन पैड में भिगोकर इसे आंखों पर 10 से 15 मिनट तक रखें। ठंडा आलू का रस डार्क सर्कल्स को कम करने में प्रभावी होता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

ग्रीन टी या कैमोमाइल टी बैग्स

आप इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा कर सकते हैं। फिर इन्हें आंखों के नीचे रखें, इससे काले घेरे और सूजन दोनों में कमी आएगी। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं और आंखों को ताजगी प्रदान करते हैं।

एलोवेरा और विटामिन ई

सोने से पहले आंखों के नीचे विटामिन ई और एलोवेरा जेल का मिश्रण लगाएं। यह स्किन को गहराई से नमी प्रदान करता है। रातभर लगाने से यह त्वचा की मरम्मत करता है और धीरे-धीरे डार्क सर्कल्स को हल्का करता है।

बेसन और टमाटर का पेस्ट

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप बेसन और टमाटर का पेस्ट बना सकते हैं। टमाटर में लाइकोपिन होता है, जो त्वचा को उज्ज्वल बनाता है। बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। बेसन, टमाटर का रस और कुछ बूंदें ठंडे दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 10 मिनट तक आंखों के नीचे लगाएं और फिर धो लें। यह पिगमेंटेशन को कम करने और त्वरित परिणाम देने में सहायक है।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments