बिलासपुर:छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
वहीं त्रिलोक श्रीवास के बेटे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का बेटा भेल खाने गया था और इस दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। विवाद के बाद युवकों ने कांग्रेस नेता के बेटे पर चाक़ू से ताबड़तोड़ कार कर दिए। इस हमले में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। कांग्रेस नेता के बेटे को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है
जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।पुलिस की टीम कांग्रेस नेता के बेटे पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह पूरी वारदात बिलासपुर जिले के लखीराम ऑडिटोरियम के पास हुई है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments