पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट में लगी भीषण आग,कई दुकानें जलकर राख

पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट में लगी भीषण आग,कई दुकानें जलकर राख

सरगुजा : मैनपाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट में बीते शुक्रवार की देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग ने देखते ही देखते आसपास बनी झोपड़ीनुमा दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में अधिकांश दुकानें जलकर राख हो गईं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और तत्काल प्रशासन को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकानें जलती हुई दिख रही हैं।

गौरतलब है कि इस आगजनी की घटना से छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से सहायता और मुआवजे की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments