प्रियंका चोपड़ा ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की वजह

प्रियंका चोपड़ा ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की वजह

नई दिल्ली : प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकन हैं लेकिन कभी वह सिर्फ बॉलीवुड पर राज किया करती थीं। 2000 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। मगर एक वक्त ऐसा आया, जब वह अचानक बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड की राह निकल पड़ीं।

हॉलीवुड में क्वांटिको से डेब्यू करने के बाद भी उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, लेकिन पिछले 7 सालों से वह हिंदी सिनेमा से दूर हैं। अब वह एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म वाराणसी (Varanasi) से डेब्यू कर रही हैं।

बॉलीवुड नहीं छोड़ना थीं प्रियंका चोपड़ा

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने रिवील किया कि वह कभी भी बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थीं। उन्होंने फर्स्टपोस्ट के साथ बातचीत में कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी। जब मैं हिंदी फिल्मों में काम कर रही थी तो कई वजहों से मुझे लगा कि मैं लिमिटेड हूं। मैं आगे बढ़ना चाहती थी।"

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, "एक कलाकार के तौर पर मुझे एक तरह से उन मौकों की तलाश करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो मेरे लिए रोमांचक हों। मैं अमेरिका में काम करने लगी और अब मुझे लगता है कि लगभग 12 साल बाद मुझे सच में कमाल का काम चुनने का मोमेंटम मिल रहा है और यह आसान नहीं है।"

इंडियन फिल्मों से है प्रियंका को प्यार
प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा, "मुझे अपनी इंडियन फिल्में बहुत पसंद हैं। मैं फिर से इंडिया वापस आकर बहुत खुश हूं और मुझे दोनों में से किसी एक को चुनना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। मैंने कभी नहीं चुना। मुझे लगता है कि मैं दोनों दुनियाओं में हूं और मुझे दोनों इंडस्ट्रीज में काम करने में मजा आता है।"

एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही दोनों फिल्म इंडस्ट्री का कल्चर अलग है, लेकिन वह उनमें ढलना जानती हैं। उनकी आगामी फिल्म वाराणसी अगले साल 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments