गरियाबंद : प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद द्वारा सियान सेवा सदन में सादगीपूर्ण तरीके से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां सियान सेवा सदन के वृद्धजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपना आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के मुखिया के नेतृत्व में राज्य निरंतर चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सरकार हर वर्ग–गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के हितों का विशेष ध्यान रख रही है। विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सरकार की प्राथमिकता है।
भाजपा जिला महामंत्री डॉ आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं, जिससे आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि प्रदेश प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए
भाजपा जिला प्रवक्ता पारस ठाकुर, राधेश्याम सोनवानी ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन की अवसर पर कहा कि आज का दिन बड़ा ही खास है, जिसे भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सियान सेवा सदन में मनाया है। प्रदेश सरकार कई जनहितैषी योजनाएं चला रही है, इसका लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। आज इस मौके पर उपस्थित वृद्धजनों का भी आशीर्वाद मिला है। इस दौरान उपस्थितजनों ने यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे तथा प्रगति और समृद्धि का नया अध्याय लिखे।
इस अवसर पर भाजपा कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके, मंडल अध्यक्ष गरियाबंद सुमित पारख, मंडल अध्यक्ष बिंद्रानवागढ़ धनराज विश्वकर्मा, अमित बखारिया, रितेश यादव, संस्था के कोमल सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments