टी20 विश्व कप 2026 :सुपर आठ का आगाज,सूर्यकुमार यादव की नई चुनौती

टी20 विश्व कप 2026 :सुपर आठ का आगाज,सूर्यकुमार यादव की नई चुनौती

टीम की असली परीक्षा शुरूगेंदबाजों की शानदार फॉर्म, बल्लेबाजी में निरंतरता की आवश्यकताटी20 विश्व कप 2026 में आज से सुपर आठ के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। भारत की टीम कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में उतरेगी। 

दक्षिण अफ्रीका ने भी ग्रुप स्टेज में अविजित रहते हुए सुपर आठ में जगह बनाई है। इस प्रकार, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की असली परीक्षा अब शुरू होने वाली है। इस टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन औसत रहा है, जहां गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, वहीं बल्लेबाजी में निरंतरता की आवश्यकता है।

भारत का 12 जीत का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक अविजित रहते हुए विश्व कप में लगातार 12 जीत का नया रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि, ग्रुप स्टेज में बल्लेबाजों का लय में न आना चिंता का विषय है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि ऑलराउंडर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या दोनों अच्छे फॉर्म में हैं। ये न केवल रन बना रहे हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर विकेट भी ले रहे हैं। विशेष रूप से, शिवम दुबे का लय में लौटना भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि टीम को भी राहत दी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

सलामी बल्लेबाजों की समस्या

इस विश्व कप में भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती सलामी बल्लेबाजों का ठोस शुरुआत न दे पाना रहा है। चारों मैचों में टीम को अच्छी ओपनिंग नहीं मिल पाई है। अभिषेक शर्मा तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं। हालांकि, तिलक वर्मा ने तीसरे नंबर पर आकर टीम को संभाला है, लेकिन अच्छी शुरुआत न मिलने का असर भारतीय टीम के स्कोर पर स्पष्ट दिखाई दिया है। सुपर आठ में टीम प्रबंधन कुछ बदलाव कर सकता है।

सुपर आठ का सफर

विश्व कप अब अपने महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुका है। आज से सुपर आठ के मुकाबले शुरू हो रहे हैं, जहां हर मैच मजबूत टीमों के बीच होगा। भारत का पहला मुकाबला कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। पिछले विश्व कप में भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता बना था। भारत का दूसरा मैच जिम्बाब्वे से होगा, जिसने इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है, और अंतिम मैच वेस्ट इंडीज के साथ होगा, जो वर्तमान में शानदार फॉर्म में है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments