गरियाबंद के पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में सीएम विष्णु देव साय का भव्य स्वागत, समर्थकों के बीच केक काटकर मनाया जन्मदिन

गरियाबंद के पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में सीएम विष्णु देव साय का भव्य स्वागत, समर्थकों के बीच केक काटकर मनाया जन्मदिन

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद  : गरियाबंद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में  राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन पूर्व  नेतृत्व में उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ मनाया गया। ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे की गूंज के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया, वहीं समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन का जश्न साझा किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, एपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, सह प्रभारी प्रीतेश गांधी, हज कमेटी अध्यक्ष एजाज मिर्जा बैग, ललित जय सिंह, सागर मयाणी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

गरियाबंद के पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने मुख्यमंत्री साय को गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने समर्थकों के बीच केक काटा। उपस्थित जनसमूह ने तालियों और नारों के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का माहौल बना रहा और समर्थकों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।इस मौके पर गफ्फू मेमन ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और आमजन के प्रति संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सरल स्वभाव, सहज उपलब्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण को प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।पुलिस लाइन हेलीपैड पर आयोजित यह समारोह राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी ने आयोजन को व्यापक स्वरूप प्रदान किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments