आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मैचों की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ होनी थी, लेकिन कोलंबो में बारिश के चलते खलल की वजह से इस मैच में रद्द कर दिया गया है और दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का ग्रुप स्टेज में प्रदर्शन बेहतर ही देखने को मिला था, जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ही 4 मैचों में से 3-3 मुकाबले जीतने में कामयाब रही थी। अब सुपर-8 में इन दोनों ही टीमों के बीच होने वाला ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था, जिसमें टॉस होने के बाद जो पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, उसके बाद बारिश शुरू होने की वजह से बिना कोई गेंद फेंके ही मैच रद्द हो गया है।
अब पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में अपना अगला मैच इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 24 फरवरी को पल्लेकेले के स्टेडियम में खेलेगी। वहीं न्यूजीलैंड टीम का सुपर-8 में उनका अगला मुकाबला श्रीलंका की टीम से 25 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए सुपर-8 में बचे उनके अगले दोनों ही मुकाबले काफी अहम हो गए हैं, जिसमें एक भी मैच बारिश से धुलने पर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका भी लग सकता है। पाकिस्तानी टीम को अगला मैच जहां इंग्लैंड से खेलना है तो उसके बाद सुपर-8 में वह अपना आखिरी मुकाबला मेजबान श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेलेगी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में दोनों टीमों का स्क्वाड
पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह।
न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, कोल मैककोन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिचेल सेंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments