Tesla Model Y है सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली EV,जानें क्या है खासियत

Tesla Model Y है सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली EV,जानें क्या है खासियत

नई दिल्‍ली :  दुनियाभर में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्‍ट्रिक वाहनों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। भारत में भी Elon Musk की Tesla की ओर से Model Y को ऑफर किया जाता है। किन कारणों से यह कार दुनिया की सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली इलेक्‍ट्रिक कार है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया जाता है। किस कीमत पर इसे भारत में ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Tesla Model Y है सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी

टेस्‍ला की मॉडल वाई दुनिया की सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली इलेक्‍ट्रिक गाड़ी है। इसे दुनिया के कई देशों में निर्माता की ओर से ऑफर किया जाता है। भारत में भी इस गाड़ी को निर्माता की ओर से बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

नोएडा आई टेस्‍ला

टेस्‍ला की ओर से इस गाड़ी को पहली बार नोएडा में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। मॉडल वाई प्रीमियम को 20 से 26 फरवरी, 2026 तक सेक्टर 62 स्थित कैंडोर टेक पार्क में प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे नोएडा के ग्राहकों को टेस्ला को करीब से अनुभव करने और पहली बार टेस्ट ड्राइव करने का अवसर मिलेगा।

क्‍या है खासियत

टेस्‍ला की इकलौती इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली मॉडल वाई में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी में 15.4 इंच टचस्‍क्रीन, हीटेड और वेंटिलेटिड सीट्स, एंबिएंट लाइट्स, रियर व्‍हील ड्राइव, नौ स्‍पीकर, एईबी, ब्‍लाइंड स्‍पॉट कॉलिजन वार्निंग, टिंटेड ग्‍लास रूफ जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है।

कितनी है रेंज

Tesla Model Y को निर्माता की ओर से कम और लॉन्‍ग रेंज बैटरी के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। इस कार को सिंगल चार्ज के बाद 500 और 661 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

कितनी है कीमत

टेस्‍ला की मॉडल वाई की एक्‍स शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए जाने वाले लॉन्‍ग रेंज वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपये है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments