आ रही है Mahindra Vision S,जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च

आ रही है Mahindra Vision S,जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च

नई दिल्‍ली : भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में ही महिंद्रा की नई एसयूवी Mahindra Vision S को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। कब तक इसे एसयूवी को लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आ रही है Mahindra Vision S

महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर विजन एस को पेश करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च किए जाने से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इस एसयूवी को हाल में ही देखा गया है।

क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिस दौरान इसे पूरी तरह से ढंका हुआ था। लेकिन तब भी इसके डिजाइन की थोड़ी जानकारी मिल रही है। जिसके मुताबिक इस एसयूवी को महिंद्रा की मौजूदा स्‍कॉर्पियो एन के डिजाइन से प्रेरणा कर बनाया गया है। इसमें दमदार इंजन के साथ बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से अभी इस एसयूवी को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी में 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल और 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया जा सकता है। 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 131 हॉर्स पावर और 230 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। वहीं इसके 1.5 लीटर की क्षमता वाले डीजल इंजन से एसयूवी को 117 हॉर्स पावर और 300 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प भी दिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

कैसे होंगे फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, एडजस्‍टेबल हेडरेस्‍ट, फोल्‍डिंग रियर आर्मरेस्‍ट, एलईडी लाइट्स, रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी का फिलहाल टेस्‍ट किया जा रहा है। लॉन्‍च को लेकर निर्माता की ओर से किसी भी तरह की जानकारी को नहीं दिया गया है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी को भारत में फेस्टिव सीजन के आस पास लॉन्‍च किया जा सकता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments