आज की हलचल : CM साय आज इन विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल,CGPSC की प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन, होली पर चलेगी 15 से अधिक स्पेशल ट्रेनें,पढ़े और भी ख़बरें

आज की हलचल : CM साय आज इन विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल,CGPSC की प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन, होली पर चलेगी 15 से अधिक स्पेशल ट्रेनें,पढ़े और भी ख़बरें

रायपुर :  आज, 22 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में रात 8 बजे होगी। बैठक में भाजपा के सभी विधायक और मंत्री शामिल हैं। इसमें आगामी विधानसभा बजट सत्र को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी और विपक्ष के हमलों का जवाब देने पर चर्चा होगी।

CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर और बलौदाबाजार जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 11 बजे वे अपने निवास में मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। इसके बाद 12 बजे एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे बलौदाबाजार जिले के लिए रवाना होंगे और गिरौदपुरी में सतनाम समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं से वे ग्राम चापा के लिए रवाना होंगे और शाम 4 बजे चापा में आयोजित 80वाँ मानव कुर्मी समाज महाधिवेशन में शामिल होंगे। महाधिवेशन के बाद वे शाम 5 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे। कुछ देर आराम करने के बाद रात 8 बजे वे भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक

रायपुर। कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी आज, 22 फरवरी को आयोजित की जा रही है। यह बैठक डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे राजीव भवन में हो रही है। बैठक में आगामी बजट सत्र से पहले सरकार को घेरने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा

आज सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 33 जिलों में 265 पदों के लिए दो पालियों में ली जा रही है। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जिसमें पेपर-I (जनरल स्टडीज) लिया जाएगा। दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें पेपर-II (एप्टीट्यूड टेस्ट) होगा।

पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है, जबकि दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे तक उपस्थिति जरूरी है। पहली पाली में सुबह 9:45 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2:45 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।

परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले सभी प्रवेश द्वार पूरी तरह सील कर दिए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि द्वार बंद होने के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

AI समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में BJP महिला मोर्चा का धरना

रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा आज शंकर नगर चौंक, बीटीआई मैदान के पास धरना प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और युवा कांग्रेस द्वारा AI समिट के दौरान किए गए प्रदर्शन के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।

होली पर चलेगी 15 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए कई राहत उपाय किए हैं। रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर जोन से 15 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में 6 प्रमुख ट्रेनों के कुल 14 फेरे भी घोषित किए गए हैं और इन ट्रेनों में रिजर्वेशन की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

इन विशेष ट्रेनों से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी और उन्हें यात्रा में राहत मिलेगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments