चिरमिरी में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा,10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक महिला गिरफ्तार

चिरमिरी में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा,10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक महिला गिरफ्तार

एमसीबी/चिरमिरी :  जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध महिला की घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही क्षेत्र में चलाये जा रहे ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने से ना केवल अपराधों में कमी आयेगी बल्कि युवाओं को भी नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सकेगा।चिरमिरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments