स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पोक्सो कोर्ट के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। FIR में शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी का भी नाम है।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने लगाया आरोप
तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। दो कथित नाबालिग पीड़ितों की ओर से एफआईआर दर्ज करने के लिए झूंसी थाने में तहरीर दी गई थी।
कोर्ट ने दिया मामला दर्ज करने का आदेश
एफआईआर दर्ज न होने पर 28 जनवरी को 173 (4)के तहत जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने 21 फरवरी को अर्जी मंजूर करते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए
FIR दर्ज होने के बाद जांच शुरू करेगी पुलिस
एडीजे पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया के आदेश पर झूंसी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने अब इस मामले में की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से इस मामले में पूछताछ कर सकती है।
गुरुकुल की आड़ में बाल उत्पीड़न का आरोप
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद को मुश्किलों में ला दिया है। उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाकार मामले को बढ़ा दिया है। उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में शिकायत दायर की थी। इसमें उन्होंने कोर्ट में कहा था कि गुरुकुल की आड़ में वह बाल उत्पीड़न करते हैं।
.jpeg)

Comments