70 पार, लेकिन जोश बरकरार! जानिए ऐसे ही 5 सुपरस्टार्स के बारे में...

70 पार, लेकिन जोश बरकरार! जानिए ऐसे ही 5 सुपरस्टार्स के बारे में...

इडियन फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर हैं, जो 70 की उम्र पार करने के बाद भी फिल्मों में हीरो के तौर पर काम कर रहे हैं और ब्लॉकबस्टर फ़िल्में भी दे रहे हैं।

उम्र : 83 साल

11 अक्टूबर 1942 को पैदा हुए अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है। 6 दशक लम्बे करियर में वे 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' ने दुनियाभर में 1042.25 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि, अगली फिल्म Vettaiyan फ्लॉप हो गई थी। बिग बी की आने वाली फिल्मों में 'कल्कि 2898 AD Part 2' और 'रामायण पार्ट 1' आदि शामिल हैं।

उम्र : 75 साल

12 दिसंबर 1950 को पैदा हुए तमिल सुपरस्टार रजनीकांत का क्रेज आज भी वैसा ही है जैसा दशकों पहले था। 5 दशक लंबे करियर में वे तकरीबन 170 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म 'कुली' ने दुनियाभर में 518 करोड़ रुपए की कमाई की थी। उनकी आने वाली फिल्मों में 'जेलर 2', 'थलाइवर 173' और नेल्सन दिलीपकुमार की अनाम फिल्म आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

उम्र : 74 साल

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी 1971 से लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। 7 सितम्बर 1951 को जन्मे ममूटी अब तक 425 से ज्यादा फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। पिछली बार उन्हें दुनियाभर में 82.75 करोड़ रुपए कमाने वाली ब्लॉकबस्टर Kalamkaval में दिखे थे। उनकी आने वाली फिल्मों में Patriot, Padayaatra जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे।

उम्र : 71 साल

कमल हासन तमिल सुपरस्टार हैं,जिनका जन्म 7 नवम्बर 195 4 को हुआ था। कमल हासन को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए (बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट और हीरो) 6 दशक हो गए हैं। दुनियाभर में 1042.25 करोड़ रुपए कमाने वाली 'कल्कि 2898 AD' देने के बाद उनकी दो फ़िल्में 'इंडियन 2' और 'ठग लाइफ' फ्लॉप रहीं। उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी आने वाली फ़िल्में 'KH237' और नेल्सन दिलीपकुमार की अनाम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उनकी दमदार वापसी कराएंगी।

उम्र : 70 साल

चिरंजीवी तेलुगु सिनेमा के मेगा स्टार हैं। 22 अगस्त 1955 को उनका जन्म हुआ था और उनका एक्टिंग करियर लगभग 5 दशक से भी लंबा है। 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके चिरंजीवी को पिछली बार दुनियाभर में 297.50 करोड़ रुपए कमाने वाली 'मन शंकर वर प्रसाद गारू' में दिखाई दिए थे। उनकी आने वाली फिल्मों में 'विश्वम्भरा' और 'चिरू-ओडेला' शामिल हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments