तेज रफ्तार का कहर:टिप्पर और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत, 1 की मौत, 6 घायल

तेज रफ्तार का कहर:टिप्पर और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत, 1 की मौत, 6 घायल

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदलपुर के डिलमिली पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हुई. इसकी चपेट में सड़क किनारे खड़ी कार भी आ गई. कार और ट्रक पेड़ जा टकराया. इस हादसे में ट्रक सवार की मौत हो गई, जबकि अन्य 6 लोग घायल हो गए.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

जानकारी के मुताबिक,टिप्पर और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार के साथ पेड़ से जा टकराया. हादसे में कार चालक को चोटें आई है. ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य सवार 5 लोग घायल हुए हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सभी घायल बीजापुर से कैटरिंग का काम कर लौट रहे थे.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments