IND vs SA: अफ्रीका के आगे फीका रहा भारत का प्रदर्शन

IND vs SA: अफ्रीका के आगे फीका रहा भारत का प्रदर्शन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मैच खेला गया। इस मैच में भारत को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। यह इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पहली हार थी। इसके साथ ही टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में चले आ रहे पिछले 14 मैचों का जीत का सिलसिला भी थम गया है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह टी20 वर्ल्ड कप में रनों के हिसाब से टीम इंडिया की बड़ी हार है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने की शानदार बैटिंग

साउथ अफ्रीका की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही थी। उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एडन मार्करम ने 4, क्विंटन डी कॉक ने 6 रन और रेयान रिकेलटन ने 7 रन बनाए। चौथे विकेट जल्दी गिरने के बाद चौथे विकेट के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी हुई। ब्रेविस ने 29 बॉल पर 45 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल में नाबाद 44 रन बनाए। इनके अलावा बाकी के अफ्रीकी बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर में भी नहीं पहुंच पाए। भारत की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए।

भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने किया निराश

भारत की शुरुआत रन चेज में बिल्कुल अच्छी नहीं रही। ईशान किशन इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया। अभिषेक शर्मा जो पिछले तीन मैचों में डक पर आउट हुए थे इस मैच में उन्होंने 12 बॉल पर 15 रन बनाए। तिलक ने इस मुकाबले में 2 बॉल पर 1 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी इस मैच में धीमी पारी खेली। उन्होंने 22 बॉल पर 18 रन बनाए। सुंदर ने 11, वहीं हार्दिक ने 18 रन का योगदान दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में निराश किया। भारत के लिए इस मैच में शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 37 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से बॉलिंग में मार्को जेनसेन ने 4 और केशव महाराज ने 3 विकेट लिए।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments