फिल्मों का विरोध कोई नया नहीं है. कई सारी फिल्में ऐसी बनती हैं जिनका विरोध देखने को मिलता है. वजह भले ही अलग-अलग हों लेकिन फिल्मों के विरोध का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है.पहले मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत के टाइटल को लेकर बवाल देखने को मिला और अब यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का भी भारी विरोध देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के बाद मुंबई में भी फिल्म के टाइटल को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. ऐसे में अब यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी इस मामले में अपनी राय रखी है.
यादव जी की लव स्टोरी
फिल्म की बात करें तो इसे लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी है और फिल्म को बैन करने की चेतावनी दी जा रही है. अब विषेश जातिवर्ग से आने वाले एल्विश यादव को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - सरकारी दावें हैं दावों से सरकार का क्या?
एल्विश यादव ने क्या कहा?
एल्विश यादव ने इस बारे में कहा- हाल ही में मुझे यादव जी की लव स्टोरी फिल्म से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पता चला. अगर फिल्म में कोई भी ऐसा सीन और कंटेंट है जिससे यादव कॉम्युनिटी के लोगों की भावनाएं आहत हों तो प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर को इसपर गंभीरता से सोचना चाहिए और जरूरी परिवर्तन करने चाहिए. मैं उम्मीद करता हूं कि मेकर्स इस बारे में पूरी जिम्मेदारी के साथ सोचेंगे और लोगों की भावनाओं की कद्र करेंगे.
क्या है पूरा मामला?
यादव जी की लव स्टोरी फिल्म की बात करें तो फिल्म के टाइटल में 'यादव' शब्द के टाइटल पर विवाद है और इसे समुदाय की छवि खराब करने वाला बताया जा रहा है. फिल्म में लव जिहाद के एंगल को लेकर भी चीजें सामने आ रही हैं जो फिल्म के भविष्य को लेकर खतरनाक साबित हो सकती हैं. एल्विश यादव की बात करें तो बिगबॉस के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई है और उन्हें प्रोजेक्ट्स भी मिल रहे हैं. पिछले साल ही वे कई शोज होस्ट करते नजर आए थे.
.jpeg)

Comments