रायपुर में शेयर-मार्केट के नाम पर 12.25 लाख की ठगी

रायपुर में शेयर-मार्केट के नाम पर 12.25 लाख की ठगी

रायपुर : रायपुर में शेयर मार्केट के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के टिकरापारा थाने में विजय कुमार तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कुल 12 लाख 25 हजार रुपए ठगी के रूप में ऐंठ लिए गए। ठगी करने वाला आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विजय तिवारी ने बताया कि 12 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 के बीच मोबाइल नंबर 94533-64116 से संपर्क किया गया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताते हुए कम समय में अधिक रिटर्न दिलाने का दावा किया। उन्होंने एक लिंक भेजा और रजिस्ट्रेशन कराया, जिसके बाद निवेश के लिए कहा गया।

विजय तिवारी ने आरोपी के बताए बैंक खाते में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 12,25,000 रुपये जमा कर दिए। शुरुआत में आरोपी ने फर्जी स्क्रीनशॉट और आंकड़े दिखाकर मुनाफा दिखाया, जिससे पीड़ित का भरोसा बना रहा। हालांकि, जब तिवारी ने निवेश की गई रकम निकालने की कोशिश की, तो आरोपी बहाने बनाने लगा और रकम लौटाने में देरी करता रहा। कुछ ही दिनों बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और पूरी तरह से गायब हो गया। इस घटना के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत टिकरापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - सरकारी दावें हैं दावों से सरकार का क्या?

आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खाते के विवरण के आधार पर पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शेयर-मार्केट निवेश के नाम पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति पर भरोसा न करें और किसी भी लिंक के माध्यम से निवेश करने से पहले पूरी जानकारी और सत्यापन अवश्य करें। इस तरह के ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां निवेशकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ठग अक्सर निवेशकों को फर्जी स्क्रीनशॉट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म दिखाकर झांसा देते हैं, जिससे लोग आसानी से पैसा ट्रांसफर कर देते हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने ऐसा पहले भी कई निवेशकों के साथ किया होगा। इस मामले में पुलिस ने बैंक और तकनीकी एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाया है ताकि आरोपी के खाते और ट्रांजेक्शन का पता लगाया जा सके। आने वाले दिनों में आरोपी की गिरफ्तारी और ठगी की राशि की रिकवरी पर पुलिस की नजर है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments