दंतेवाड़ा : जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन के साथ पुलिस की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के दिशा निर्देशन में “ऐतियात” नामक सामुदायिक पुलिसिंग अभियान की शुरुआत की गई है।इस पहल के माध्यम से बचेली पुलिस न केवल सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का कार्य भी कर रही है।अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें साइबर अपराध, नशामुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों और सामाजिक सौहार्द जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास ही सुरक्षित समाज की नींव है। “ऐतियात” का उद्देश्य इसी विश्वास को और मजबूत करना है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - सरकारी दावें हैं दावों से सरकार का क्या?
विशेष रूप से साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर लोगों को www.cybercrime.gov.in� पोर्टल एवं टोल-फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस जवानों की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता संदेशों ने लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होती है तथा समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।
दंतेवाड़ा पुलिस का यह प्रयास स्पष्ट करता है कि वह केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुरक्षित, जागरूक और सशक्त वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। “ऐतियात” अभियान आने वाले समय में भी निरंतर जारी रहेगा,जिससे जिले में शांति, सुरक्षा और विश्वास का माहौल और अधिक सुदृढ़ हो सके। कार्यक्रम को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कमलजीत पाटले,साइबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक गौरव ठाकुर एवं थाना प्रभारी बचेली प्रहलाद कुमार साहू लीड कर रहें हैं।
.jpeg)

Comments