चैत्र नवरात्र की रात करें ये दुर्लभ उपाय,बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

चैत्र नवरात्र की रात करें ये दुर्लभ उपाय,बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

चैत्र नवरात्र का पर्व बेहद पावन माना जाता है। यह मां दुर्गा को समर्पित है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से होगी। अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या कर्ज की समस्या से परेशान हैं, तो चैत्र नवरात्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं वे गुप्त उपाय जिन्हें अपनाकर आप मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्य द्वार पर दीपक
नवरात्र की हर रात सोने से पहले घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का एक दीपक जलाएं। ध्यान रहे, दीपक की लौ उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए। यह दीपक मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। अगर हो पाए, तो दीपक में एक चुटकी केसर डाल दें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

कपूर और लौंग

रात के समय चांदी की कटोरी में कपूर और दो फूल वाली लौंग जलाकर पूरे घर में उसका धुआं दिखाएं। ऐसा कहते हैं कि लौंग और कपूर का यह उपाय दरिद्रता को दूर करने के लिए बहुत कारगर होता है। साथ ही धन के नए मार्ग बनाता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - सरकारी दावें हैं दावों से सरकार का क्या?

कमल गट्टे की माला

मां लक्ष्मी को कमल बहुत प्रिय है। ऐसे में नवरात्र की किसी भी रात "ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का कमल गट्टे की माला से 108 बार जप करें। ऐसा करने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होगा।

पीली कौड़ियां

एक लाल कपड़े में 5 या 11 पीली कौड़ियां और एक चांदी का सिक्का बांधकर मां दुर्गा के चरणों में रख दें। नवरात्र की आखिरी रात इसे उठाकर अपनी तिजोरी में रख लें। यह एक गुप्त उपाय है, जो धन की मुश्किलों को दूर करता है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  1. उपाय करते समय तन और मन दोनों की पवित्रता बनाए रखें।
  2. जैसा कि नाम से साफ है, गुप्त उपाय तभी फल देते हैं, जब उन्हें गुप्त रखा जाए।
  3. मन के भाव को भी पवित्र रखें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments