CG Budget 2026-27: रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए SANKALP थीम पर आधारित 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में पेश किया। इस बजट में प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। इस बार के बजट में सरकार का फोकस शहर से लेकर ग्रामीण और आदिवासी अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर रहा।
मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
बजट में दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की गई है। वहीं राजधानी रायपुर में होम्योपैथी कॉलेज खोलने का भी प्रावधान किया गया है, जिससे वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा बस्तर और सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सकों की भर्ती और मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए अलग से बजटीय प्रावधान किए गए हैं।

जानिए स्वास्थ्य क्षेत्र में क्या-क्या घोषणाएं हुए हैं
.jpeg)

Comments