छत्तीसगढ़ बजट 2026-27:  साय सरकार का बड़ा ऐलान, 1,500 नए बस्तर फाइटर्स पदों पर होगी भर्ती, 15 नए पुलिस थाना खुलेंगे

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: साय सरकार का बड़ा ऐलान, 1,500 नए बस्तर फाइटर्स पदों पर होगी भर्ती, 15 नए पुलिस थाना खुलेंगे

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया। GYAN और GATI के बाद इस बार संकल्प थीम पर वित्तीय वर्ष 2026 का बजट पेश किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि बस्तर में 1,500 नए बस्तर फाइटर्स पदों का सृजन किया जाएगा।यह पहल बस्तर में सुरक्षा के साथ-साथ विश्वास और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। स्थानीय युवाओं को सुरक्षा बलों में शामिल कर क्षेत्र में नक्सल प्रभाव को कम करने और जनता तथा पुलिस के बीच भरोसे को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं साइबर अपराध रोकने के लिए 5 नए थाना के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

सरकार का मानना है कि बस्तर फाइटर्स योजना से न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं की भागीदारी से सुरक्षा तंत्र भी और अधिक प्रभावी बनेगा। यह पहल बस्तर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समावेशी विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आने वाले समय में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए और भी योजनाएं शुरू की जाएंगी।

बजट की खास बातें –

  1. 1,500 नए बस्तर फाइटर्स पदों का सृजन किया जाएगा।
  2. 15 नए पुलिस थाना खुलेंगे।
  3. 5 नए साइबर थानों का प्रदेश में निर्माण होगा।
  4. 15 नए पुलिस थाना बनेंगे।
  5. महिला थानों की संख्या बढ़ेगी।
  6. तेलीबांधा रायपुर थाना का होगा नवीनीकरण।
  7. सीन ऑफ क्राइम यूनिट की स्थापना के लिए 3 करोड़ का प्रावधाना








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments