भारत-US ट्रेड डील पर राहुल का तीखा हमला, पीएम पर देश को बेचने का आरोप

भारत-US ट्रेड डील पर राहुल का तीखा हमला, पीएम पर देश को बेचने का आरोप

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने देश को बेच दिया है और यह शर्म की बात है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘बीजेपी-आरएसएस के कार्यकर्ताओं आप अपने प्रधानमंत्री की आंखों में देखो, आपको डर दिखेगा, वह संसद में नहीं आ पाए और इसकी वजह नारे नहीं थे कारण एपस्टीन था, अडानी पर केस था।’ राहुल गांधी ने वीडियो में आगे कहा कि अहिंसा और लोकतांत्रिक विरोध इस देश की बुनियाद है, यह रास्ता महात्मा गांधी और भगत सिंह ने दिखाया है और आप इससे इतना क्यों डरते हो।

राहुल गांधी ने अपने हमले को जारी रखते हुए कहा, ‘आप शर्म की बात करते हो, शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। आपने अमेरिका के साथ जो किया है, यह शर्म की बात है, देश को आपने बेचा है।’राहुल ने आरोप लगाया अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील में हिंदुस्तान को कुछ नहीं मिला और हमारा पूरा देश आपने अमेरिका को बेच दिया है। हमारे देश का डेटा दे दिया, किसानों को खत्म कर दिया, टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दी, यह शर्म की बात है।

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

एपस्टीन फाइल्स को लेकर साधा निशाना

राहुल गांधी ने जेफरी एपस्टीन का जिक्र किया और कहा कि एपस्टीन फाइल्स में, ईमेल में आपका नाम, आपके मंत्रियों का नाम और आपके दोस्तों का नाम एक साथ आ रहा है और यह शर्म की बात है।राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है क्योंकि वो बीजेपी और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है। कांग्रेस नेता ने कहा कि 14 महीनों से इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई ये शर्म की बात है।

राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी, आप अपने मित्रों- अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वह कीजिए। राहुल ने कहा कि हम संविधान की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं और उन्हें पीछे नहीं हटना है।

पीएम मोदी ने की थी कड़ी आलोचना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में किए गए प्रदर्शन को लेकर रविवार को एक जनसभा में कांग्रेस की कड़ी आलोचना की थी। मोदी ने कहा था कि इस पार्टी ने एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और ‘नंगी’ राजनीति का अखाड़ा बना दिया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments