विजय देवरकोंडा नहीं, तो किसे टूट कर चाहती थीं रश्मिका मंदाना? हो गई थी सगाई

विजय देवरकोंडा नहीं, तो किसे टूट कर चाहती थीं रश्मिका मंदाना? हो गई थी सगाई

साउथ फिल्म के दो फेमस सुपरस्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. काफी लंबे समय से दोनों की रिश्ते को लेकर खूब चर्चा चल रही थीं. लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा. अब कपल ने खुद फैंस को अब यह खुशखबरी दी है कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं. फैंस ने अपने प्यारे कपल को VIROSH नाम दिया है. रश्मिका और विजय ने साथ में ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों में उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.

रश्मिका मंदाना का पहला प्यार

रश्मिका मंदाना की जिंदगी में विजय देवरकोंडा से पहले एक और स्टार की एंट्री हुई थी. उस शख्स संग एक्ट्रेस की शादी तक बात पहुंच चुकी थीं. वह एक्टर कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार रक्षित शेट्टी हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकिया बड़ी और समय के साथ दोनों का रिश्ता गहरा होता चला गया. सिर्फ 21 साल की उम्र में 2017 में रश्मिका और रक्षित ने सगाई कर ली थी. दोनों की उम्र में करीब 13 साल की अंतर था. लेकिन दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फैंस को उम्मीद थी, कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे. हालांकि, 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि कंपैटिबिलिटी इश्यूज और करियर प्राथमिकताओं के कारण दोनों अलग हो गए हैं.

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

अब विजय संग लेंगी सात फेरे

शादी को लेकर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी मुहर लगा दी है. हालांकि, इससे पहले उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की. लेकिन दोनों को कई बार एक साथ स्पोट किया जा चुका है. वहीं अब शादी की तारीख भी सामने आ गई हैं. फैंस कपल की शादी को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं. खबरों के मुताबिक रश्मिका और विजय 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी करेंगे. अरावली की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित ITC Hotels The Mementos Udaipur में दोनों शादी करने जा रहे हैं. समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments