गरियाबंद: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गरियाबंद की जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा के नेतृत्व में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलैस प्रदर्शन के विरोध में तिरंगा चौक में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस कृत्य को शर्मनाक और राष्ट्रविरोधी बताया है। भाजपा महिला मोर्चा ने इसे अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि को धूमिल करने की एक सोची समझी साजिश का हिस्सा बताया है।
मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा, शिवांगी चतुर्वेदी, महामंत्री भारती साहू ,भारती साहू,रेणुका साहू,पुष्पा साहू,मधु देवांगन,अनीता यादव, सुहाग पड़े ,माही यादव, ममता यादव, स्निग़ध शर्मा, प्रगति देवांगन, जमुना गजभिए, प्रियंका सोनी, अनीता नायक, मंजरी गुप्ता, पुष्पा यादव, खूबसूरती नेताम, हनीता नायक, अर्चना उपाध्याय, केसर ठाकुर, तारणी सेन, रुक्मणी सिंह, दीपिका देवदास, स्मृता तिवारी, दुलारी साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
.jpeg)

Comments