ये तकनीक है गजब!किसान एक साथ उगा सकते हैं 4 फसलें

ये तकनीक है गजब!किसान एक साथ उगा सकते हैं 4 फसलें

किसान एक ही खेत में एक साथ कई फसलें उगाकर अपनी आमदनी चार गुना तक बढ़ा सकते हैं. इसके लिए मौसम, मिट्टी और सही फसल चयन जरूरी है. फरवरी में अनुकूल जलवायु के चलते भिंडी के साथ मूली, पालक और चुकंदर की सहफसली खेती बेहतर उत्पादन देती है. एक ही खेत में कई फसलों की खेती से उनकी आमदनी बढ़ गई है. कई किसान इस तकनीक से लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं.

इंटरक्रॉपिंग एक विशेष खेती पद्धति है. इसमें एक ही खेत में दो या अधिक फसलों की खेती एक साथ की जाती है. फूलगोभी, टमाटर और शिमला मिर्च के साथ अब अगेती भिंडी की सहफसली खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा बनती जा रही है. यह तकनीक किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि अगर एक फसल खराब हो जाए, तो दूसरी फसल से आय सुनिश्चित रहती है.किसान इस पद्धति से लागत कम करने में सफल हो रहे हैं.

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

 फरवरी का महीना अगेती भिंडी की खेती के लिए बेहद उपयुक्त है. इस समय तापमान संतुलित रहता है, जिससे फसल की बढ़वार अच्छी होती है. किसान भिंडी को मुख्य फसल बनाकर उसके साथ मूली, पालक, धनिया और चुकंदर जैसी सहफसलें उगा सकते हैं. मूली को थोड़ी गहराई में बोया जाता है, जबकि पालक और धनिया सतह के पास उगते हैं.

सहफसली खेती का मतलब है एक ही खेत में तीन या अधिक फसलें एक साथ लगाना. इसमें मुख्य फसल की कतारों के बीच जल्दी तैयार होने वाली फसलें बोई जाती हैं. इससे कुल उत्पादन बढ़ता है और मौसम या बाजार के जोखिम से भी बचाव होता है. अगर एक फसल का दाम कम हो जाए, तो दूसरी फसल से नुकसान की भरपाई हो जाती है.

कृषि सलाहकार अवनीश पटेल के मुताबिक, इस तकनीक को कंपैनियन क्रॉपिंग या मल्टी क्रॉपिंग कहा जाता है. इसमें अलग-अलग पोषक तत्वों की मांग और वृद्धि अवधि वाली फसलों का चयन किया जाता है. भिंडी के साथ मूली 25-30 दिनों में तैयार हो जाती है. धनिया कम जगह में एक महीने के भीतर कटाई के लिए तैयार रहता है.

पालक 30-35 दिनों में बाजार पहुंच सकता है, जबकि चुकंदर भी जल्दी उत्पादन देने वाली फसल है. इस तरह किसान 30 दिनों के भीतर ही बाजार में सब्जियां बेचकर लागत निकालना शुरू कर देते हैं. एक ही खेत में तीन से चार फसलें लगाने से खाली जगह नहीं रहती, लागत कम होती है और 30 दिनों में पैदावार शुरू होने से मुनाफा तेजी से बढ़ता है.

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments